Bikaner Live

श्रीराम कथा में शिव-पार्वती विवाह के साथ मनाया गया रामजन्मोत्सव
soni


बीकानेर स्थानीय पारीक चैक स्थित रामनाथ सदन में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस के अवसर पर शिव-पार्वती विवाह के साथ रामजन्मोत्सव की कथा का भव्य आयोजन किया गया। प्रेस-नोट जारी करते हुए कार्य समिति सदस्य पवन राठी ने बताया कि नियमित रूप से आयोजित श्रीराम कथा प्रारंभ से पूर्व आज के यजमान प्रेमरतन चाण्डक ने व्यासपीठ तथा रामायण की पुस्तक का पूजन किया।
रामकथा समिति के कार्यक्रम संयोजक नारायण डागा ने बताया कि आज की श्रीराम कथा का वाचन करते हुए वृंदावन महाराज भरत शरण जी ने कथा के प्रथम सत्र में जहां भगवान शिव-पार्वती के विवाह का मार्मिक प्रसंग का वर्णन किया, वहीं कथा के दूसरे सत्र में श्रीराम कथा के महत्त्वपूर्ण पात्र मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग विस्तारपूर्वक सुनाते हुए श्रोताओं को अपनी अमृतमय वाणी से श्रीराम कथा का रसोवादन करवाया। समिति के मंत्री जगदीश कोठारी तथा उपाध्यक्ष घनश्याम कल्याणी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही व्यासपीठ से दूसरे सत्र में भगवान श्रीराम के जन्म की घोषणा की गई तो पूरा पण्डाल भाव-विभोर होते हुए भगवान श्रीराम की जय-जयकार से गुंजायमान हो उठा और सभी लोगों ने एक-दूसरे को श्रीराम जन्म की बधाईयाँ दी।
समिति के कार्यक्रम संचालक मंत्री याज्ञवल्क्य दम्माणी व कार्य समिति सदस्य नारायण दम्माणी ने बताया कि इस अवसर पर पूरे पण्डाल में लोगों ने भक्तिमय होकर नृत्य प्रस्तुत किया और व्यासपीठ से भरत शरण जी महाराज (वृंदावन वाले) द्वारा ’’भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी’’ भजन का संगीतमय गान होने पर पूरा पण्डाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। समिति कोषाध्यक्ष सुशील करनाणी ने बताया कि इस श्रीराम जन्मोत्सव पर जहां एक ओर बधाईयाँ बांटी गई वहीं पुष्प वर्षा द्वारा जन्मोत्सव मनाया गया। समिति सदस्य नारायण मिमाणी के अनुसार आज के जन्मोत्सव पर श्रीराम कथा समिति द्वारा उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद का वितरण किया गया तथा आज की समस्त व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से उमाशंकर राठी, मदन मोहन डागा, पवन राठी, नारायण दम्माणी, जगदीश कोठारी, सुशील करनाणी, मोहित चाण्डक, विष्णु चाण्डक, कमल राठी आदि अनेक कार्यक्रर्ताओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!