Bikaner Live

समता नगर में राधा कृष्ण मंदिर के पास मधुर कार्षिणी मंडल द्वारा 8 वी भागवत कथा का आयोजन….
soni

बीकानेर छोटीकाशी बीकानेर में पोष माह मलमास के चलते हुए धार्मिक कार्य निरंतर अलग-अलग जगह पर दिखाई दे रहे हैं समता नगर में राधा कृष्ण मंदिर के पास मधुर कार्षिणी मंडल द्वारा 8 वी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे वृंदावन से पधारे गुरु जगदानंद जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य स्वामी राजनीशानंद जी महाराज ( बाबा जी ) ने अपनी मधुर वाणी से भागवत कथा के पांचवे दिन वामन अवतार के जीवन के बारे में बताया। एवम् उसके बाद ठाकुर जी का जन्मोत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे सभी भक्त झूम उठे एवम् कथा में खिलौनों एवम् टोफियो की बरसात की गई। कथा के बाद सभी भक्तो को माखन मिश्री का प्रसाद एवम् खजाने का प्रसाद वितरित किया गया।
कथा में नथमल जी पुरोहित भी आए थे जिनका मधुर कर्षणी मंडल द्वारा स्वागत किया गया। व्यासपीठ पर बैठे बाबा जी ने उनका कंबल उड़ा कर स्वागत किया।
सुनील कंसल

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
18:47