Bikaner Live

मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की कंप्यूटर टंकण परीक्षा 10 जुलाई को

मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की कंप्यूटर टंकण परीक्षा 10 जुलाई को
बीकानेर, 29 जून। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के रूप में अनुकंपात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की हिंदी या अंग्रेजी की कंप्यूटर टंकण परीक्षा 10 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से गंगा थिएटर के पास स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित होगी।


परीक्षा आयोजना समिति अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने बताया कि सभी संबंधित अभ्यर्थी 7 जुलाई से अपने प्रवेश पत्र कलक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नंबर 13) से कार्यालय समय में ले सकेंगे। टंकण परीक्षा कंप्यूटर पर ही आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपने साथ स्वयं का की-बोर्ड ला सकेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!