Bikaner Live

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें स्मरण कर याद किया…. आदर्शों पर चलने का संकल्प

बीकानेर। गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जी की 159 वीं जयंती पर सार्दुल सर्किल के पास विवेकानंद वाटिका स्थित शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें स्मरण कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पुलिस अधिकारी रामनिवास मीणा, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, समाज सेवी एवं कलाप्रेमी पूनम चंद मोदी, भाजपा नेता त्रिलोक सिंह चौहान, समाज सेवी ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, दिनेश सिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच खिव सिंह भाटी, भाजपा युवा नेता श्याम मोदी, समाजसेविका सुमन मुंदड़ा, संगीत कलाप्रेमी सुनील शादी, पुष्पा खत्री, अनिल बजाज , कलाकार विजय सिंह बिदावत सहित आदि ने विवेकानंद जी की मूर्ति पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने आह्वान किया । जयंती के अवसर पर रेलवे के डीसी सुनील शादी और उनकी धर्मपत्नी का गणमान्य लोगों ने मोमेंटो,सांफा ओर मालाएं पहनाकर सम्मान किया ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!