Bikaner Live

विधान सभा सत्र के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित….


बीकानेर,17 जनवरी। पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के 23 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले अष्टम सत्र के लिए जिला कलक्टर कार्यालय के कमरा नम्बर 05 में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0151-2226031 है।
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन)ओमप्रकाश होंगे।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि
सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों, ध्यानाकर्षण, विशेष उल्लेख प्रस्तावों आदि का जवाब समय पर भिजवाने हेतु यह नियंत्रण कक्ष विधानसभा सत्रकाल तक प्रातः 08 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यरत रहेगा। वर्तमान में सहायता शाखा द्वारा संचालित नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी विधान सभा प्रश्नों से संबंधित कार्य भी सम्पादित करेंगे। उन्होंने बताया कि
नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों के अवकाश पर होने की स्थिति में सहायता शाखा द्वारा की गई व्यवस्थाओं के अनुसार संबंधित कार्मिक उनके स्थान पर कार्य करेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!