Bikaner Live

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, हिम्मतासर वार्षिक उत्सव आयोजन पर बसंत पंचमी ओर राष्ट्रीय बालिका दिवस का हर्षोल्लास….

बीकानेर हिम्मतासर 24 जनवरी, 2023 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, हिम्मतासर(बीकानेर) में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन मुख्य अतिथि ललिता वर्मा (Peeo देवीकुण्ड सागर ) एवं विशिष्ट अतिथि महेन्द्र, (सरपंच ग्राम पंचायत -रायसर) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार नेगी ने बताया कि विद्यालय के वार्षिकोत्सव के साथ बसंत पंचमी ओर राष्ट्रीय बालिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गीत और नृत्य की मनमोहन प्रस्तुति छात्र- छात्राओं द्वारा की गई , कविता वाचन एवं नाटक का मंचन भी किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती ललिता वर्मा(Peeo, देवीकुण्ड सागर) ने विधालय को उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक करने का प्रयास करने को कहा। विशिष्ठ अतिथि सरपंच रायसर श्री महेंद्र ने विद्यालय में टीन शेड लगाने की घोषणा की। भामाशाह के रूप में टेंट की व्यस्था तोलाराम खीचड़,साउंड सिस्टम मनोज कलोल एवं D J Sound में सांगिया जी द्वारा सहयोग किया गया। शाला स्टाफ ने बैठक व्यवस्था ,डेकोरेशन, वेशभूषा आदि कार्यो में सहयोग किया। कार्यक्रम की तैयारी एवं मंच संचालन श्रीमती माया पारीक ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!