
> पुलिस थाना नापासर की कार्यवाही
> चोरी के प्रकरण में आरोपी गिरफतार
> गिरफतारशुदा आरोपी से चोरी किये एक मंगलसुत्र, कान की बाली तथा चांदी की बिच्छुडी बरामद
दिनांक 10/02/2023 को श्री रामनिवास पुत्र उदाराम जाति जाट उम्र 29 साल निवासी मुण्डसर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरे मामाजी गिरधारी जाखड़ का खेत ट्युबेल जो शेरेरा की रोही में है को मैंने हिस्से पर काश्त करने हेतु ले रखा है। दिनांक 18/12/2022 को मेरे दादाजी का स्वर्गवास हो जाने के कारण मैने खेत में लाईन फोरने के लिए दिहाड़ी पर श्यामसुन्दर पुत्र मालाराम जाति नायक निवासी राजेडू तह. श्री डूंगरगढ को रखा था, मेरे दादाजी का 12 दिन पूरे होने के बाद दिनांक 01.01.2023 को वापस खेत पर गया और श्यामसुन्दर को 12 दिन की दिहाड़ी मजदूरी देकर अपने घर भेज दिया। फिर मेरी पत्नी ने सुटकेश में रखे अपने गहने देखे तो सुटकेश में एक मंगलसूत्र, कान की बाली, नाक
के दो सोने के लोंग, चान्दी की बिच्छुडी नही मिली। जिसके बारे में मुझे श्यामसुन्दर पर पूरा-पूरा शक है कि मेरी पत्नी के जेवरात वही चोरी करके ले गया है। उपरोक्त रिपोर्ट पर मुकदमा में दर्ज कर तफ्तीश श्री कृष्णकुमार HC 197 के सुपुर्द की गई।
श्री योगेश यादव आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर एवं श्री अमित कुमार आईपीएस अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के आदेशानुसार व श्रीमती शालिनी बजाज आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त सदर बीकानेर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नापासर श्री महेश कुमार पुनि के नेतृत्व में आसूचना संकलन कर श्री कृष्ण कुमार एचसी मय जाब्ता ने आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र मालाराम उम्र 29 साल निवासी राजेडू को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। दौराने पूछताछ मुल्जिम द्वारा एक मंगलसुत्र, कान की बाली तथा चांदी की बिच्छुडी चोरी करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र मालाराम जाति नायक निवासी राजेडू पुलिस थाना शेरुणा जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। दौराने अनुसंधान आरोपी की तला अनुसार एक मंगलसूत्र, कान की बाली तथा चांदी की बिच्छुडी बरामद किया जा चुका है। मुल्जिम से प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गठित टीम :- 1. श्री महेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना नापासर
2. श्री कृष्ण कुमार हैडकानि 197 पुलिस थाना नापासर
3. श्री सुमित कानि। 1382 पुलिस थाना नापासर












