बीकानेर, 28 फरवरी। नगर निगम क्षेत्र में शहरी स्ट्रीट वेन्डर्स की टाउन वेंडिग कमेटी का गठन किया गया हैं। राज्य सरकार के ओदश एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गठित इस कमेटी के अध्यक्ष आयुक्त नगर निगम होंगे। कमेटी के सदस्य सचिव उपायुक्त निगम या नगर निगम के जिला परियोजना अधिकारी होंगे। उपायुक्त निगम ने बताया कि कमेटी में 23 सदस्य होंगे। जिनमें जिला पुलिस अधीक्षक, जिला अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं उप नगर नियोजक सदस्य होंगे। निगम के तीन पार्षद प्रदीप उपाध्याय, सुमन छाजेड़, प्रमोद सिंह इसके सदस्य बनाए गए हैं। ज्ञान देवी, शकुन्तला, सोनू, मुरलीधर, प्रदीप सिंह, सोहन लाल, ईनायत अली, दुर्गादास, महेश पुरोहित, मोहिदीन दस निर्वाचित स्ट्रीट वेंडर्स सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त कमेटी में मार्केट एसोसियेशन से महावीर सिंह चारण एवं दीपक पारीक को सदस्य बनाया गया है। समिति में गैर सरकारी संगठन से किशोर सिंह राजपुरोहित एवं सुधीष शर्मा तथा रेजीडेन्ट वेलफेयर सोसायटी से अशोक माथुर एवं ओमप्रकाश को समिति का सदस्य बनाया गया है।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




