
> पुलिस थाना दंतोर की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के आदेशानुसार ए श्रेणी नाकाबंदी के दोरान वांरटी को किया दस्तयाब
आज दिनांक 28.02.2023 को पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के आदेशानुसार श्री देवीलाल उ.नि. थानाधिकारी मय स्टाफ के A श्रेणी नाकाबंदी के दौराने संदिग्ध प्रतीत हो रहे शख्स शफी मोहम्मद उर्फ कालू उर्फ काला पुत्र श्री कमरदीन जाति मुसलमान उम्र 62 साल निवासी पीरकामडिया पुलिस थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ हाँल दन्तौर पुलिस थाना दन्तौर जिला बीकानेर से पुछताछ की गई तो संदिग्ध शस्त्रा ने पुलिस थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ के एक मुकदमा में स्थाई वारण्टी होना बतावा जिस पर पुलिस थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ से संपर्क कर मालुमात किया गया तो शक्स न्यायालय प्रकरण हाजी सुलेमान बनाम फारू खाँ वगैरा, सेशन प्रकरण संख्या 33/2006 अभियोग संख्या 442/1997 पुलिस थाना संगरिया जिला हनुमानगढ के प्रकरण में न्यायालय श्रीमान वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संगरिया जिला हनुमानगढ द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट में वांछित है जिस पर 1000/- रूपये का ईनाम जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वारा घोषित किया हुआ है। जिसे बाद पुछताछ दस्तयाब किया गया।















