
> पुलिस थाना डुंगरगढ की कार्यवाही
> बेनीसर रोही में दोराने नाकाबंदी 78.5 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
> अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया जब्त
• गिरफ्तार शुदा आरोपीगण से अवैध डोडा पोस्त के संबंध में गहन अनुसंधान जारी प्रकरण का विवरण :- महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर द्वारा रेंज में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं उपयोग का प्रचलन रोकने एवं प्रभावी नियन्त्रण के लिहाज से रेंज स्तर पर चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर व वृताधिकारी वृत श्रीडूंगरगढ के निकट सुपरविजन में आज दिनांक 28.02.2023 को अशोक विश्नोई पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ मय श्री औमप्रकाश हैडकानि 148, लेखराम कानि 173, श्री अजीतसिहं कानि 455, श्री दीपेन्द्र कानि 1734, रामनिवास डीआर 636 मय जीप सरकारी बोलेरो द्वारा रोही बेनीसर एनएच-11 सडक आम से नाकाबंदी के दौरान मुल्जिम 1. जयप्रकाश पुत्र श्री भंवरलाल जाति जाट उम्र 25 साल निवासी बम्बलू पुलिस थाना जामसर जिला बीकानेर 2. सीताराम पुत्र श्री कानाराम जाति लुहार उम्र 25 साल निवासी बम्बल पुलिस थाना जामसर जिला बीकानेर के कब्जा से वाहन RJ04CA8786 में रखे चार प्लास्टिक के कटटों में से 78.5 किग्रा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। अनुसंधान उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार श्री रामचन्द्र ढाका थानाधिकारी पुलिस थाना सेरूणा द्वारा जारी है।















