Bikaner Live

एसडीएम अस्पताल में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर….
soni

बीकानेर, 1 मार्च। एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में बुधवार को कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि, विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाते हुए लोगों को गैर संचारी रोगों के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में डॉ. इन्दु दायमा दन्त चिकित्सक, ईएनटी डॉ. अनिता सिंह, डॉ राजनी चालिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मुख्यतया पुरुषों के मुंह फेोपाडे, ग्रासनली और अमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मुंह कैंसर से संबंधित सभी जांचें की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार के बारे में बताया गया।
शिविर में 169 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 1 महिला का पेप्स रिंगयर लिया गया। शिविर में उच्च रक्त चाप के 7 एवं मधुमेह के 5 रोगी पाये गए। फिजियो थेरपी 1 में डॉ. मनीष गहलोत एवं डॉ. मनीष गहलोत द्वारा 27 मरीजो को थेरेपी दी गई।
शिविर में जिला एनसीडी इकाई से पुनित रंगा, एफसीएलओ उमेश पुरोहित, सुमन आचार्य आदि ने केम्प में सहयोग प्रदान किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!