Bikaner Live

जय नारायण व्यास कॉलोनी में पंचम फागोत्सव का आयोजन…
soni

बीकानेर । जय नारायण व्यास कॉलोनी के वृन्दावन पार्क में बुधवार को पंचम फागोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें श्याम बाबा का अद्भुत श्रृंगार किया गया । राधा कृष्ण के साथ अबीर गुलाल व फूलो की होली खेलने से पूरा पंडाल श्याम बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

समाजसेवी दिलीप पुरी ने श्याम बाबा की पूजा अर्चना से इस भव्य कार्यक्रम की शुरूआत की । अंजू चौहान, उमा मदान, सविता गौड़ ने बाबा की स्तुति कर पूरे आयोजन को श्याम मय कर दिया। इस अवसर पर शेखावाटी की मशहूर चंग पार्टी ने राजस्थान के लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी । किरण गोयल, स्वीटी अरोड़ा, करूणा गुप्ता, मीनू सोनी ने सभी भक्तों पर सुगंधित इत्र की वर्षा की।

कार्यक्रम में भजन गायक बलदेव यादव, कमलेश शर्मा व सुरेश मदान द्वारा प्रस्तुत श्याम बाबा के भजनों से समस्त भक्त झूमने लगे । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद दिया। इस आयोजन के दौरान नीलम पारीक, सुरुचि पारीक, नवनीत गोयल,वेद मदान, पार्षद संजय गुप्ता, चारु शर्मा, सुधा आचार्य, दिनेश महर्षि, सत्येन्द्र गुप्ता सहित सैंकड़ो की संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!