Bikaner Live

रविन्द्र रंगमंच में आयोजित होगा “स्वराजंलि मुनीर” कार्यक्रम….
soni


बीकानेर। मरूधरा के मशहूर गायक मरहूम मुनीर भाई की स्मृति मे आगामी 20 मार्च को ममता कला केन्द्र की ओर से रविन्द्र रंगमंच में ‘स्वरांजलि मुनीर’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कला केन्द्र के संस्थापक छोटू खान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को आयोजित कला केन्द्र के प्रतिनिधियों की मिटिंग में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। इस कार्यक्रम में मरहूम मुनीर भाई समेत बीकानेर संभाग के गीत संगीत से जुड़े रहे 201 दिवंगत कलाकारों को भी स्वरांजलि दी जायेगी । मिटिंग में भारत प्रकाश श्रीमाली,इकरामुदिन कोहरी, अमान मिंया रज़वी,सुशीला राठौड़, विजय सिंह समेत गीत संगीत जगत से जुड़े अनेक प्रबुद्धजन मौजूद थे। जानकारी में रहे कि अपनी उम्दा गायकी के कारण गीत संगीत जगत में खास पहचान रखने वाले गायक मुनीर भाई का बीते माह इंतकाल हो गया था। 

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!