Bikaner Live

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-केंद्रीय मंत्री रूपाला ने महोत्सव को बताया एक भारत-श्रेष्ठ भारत

बीकानेर, 5 मार्च। केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला रविवार को राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आए। वे
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख अभिभूत हुए। उन्होंने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप एक भारत-श्रेष्ठ भारत का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर को बधाई दी।
इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि इस महोत्सव में करीब 1500 आर्टिस्ट शरीक हो चुके हैं। उन्होंने पायोजी मैंने राम रतन धन पायो… पेश किया।
इस अवसर पर दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने पद्मश्री सिंगर सोमा घोष, सुभद्रा देसाई, विद्या शाह और रश्मि अग्रवाल को सम्मानित किया।
…..

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!