Bikaner Live

बीकानेर रानी बाजार स्थित अपना घर आश्रम में मनाया गया फाग उत्सव


अपना घर आश्रम में 04/03/2023 को प्रभुजन के साथ पुष्प होली के साथ फाग उत्सव मनाया गया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपना घर आश्रम के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभुजन के साथ होली खेली गई और सांस्कृतिक आयोजन रखा गया जिसमे चंग पर धमाल और भजनों का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में बीकानेर के गणमान्यजन ने भी उपस्थिति दी और प्रभुजन के साथ होली खेली जिनमे श्री रामरतन धारणिया, द्वारका प्रसाद पचीसिया , डूडी मोटर्स के सुरेश डूडी, दिनेश राठी, किशन लोहिया, भतमाल पेडीवाल, गोपाल बिस्सा , रमेश राठी , अनिल चांडक
मनोज बजाज,अशोक मुँधड़ा, सरला लोहिया, अनिता राठी
ममता राठी, अनिता मोहता,सुखदेव चायल ,कैलाश लखोटिया,नारायण बिहानी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए, इसके साथ ही कार्यक्रम में पधारे कलाकारों का सम्मान भी किया गया जिसमे भतमाल पेडीवाल गोपाल बिस्सा और चंग पर प्रतुति देने वाले समूह भी शामिल था। अंत में श्री राठी ने बताया की जो आनंद की अनुभूति इन प्रभुजन के साथ आयोजन में होती है वह अन्यत्र नहीं मिलती प्रति वर्ष होने वाले इस आयोजन में हर बार इन्हे कुछ नवाचार देखने को मिले ऐसा प्रयास रहता है जो की भविष्य में भी करेंगे सभी पधारे आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!