Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी निकेतन में कार्यक्रम आयोजित…..

बीकानेर, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को नारी निकेतन एवं बालिका गृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आवासनियों व बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण का महत्व समझाते हुए उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष वाई के शर्मा द्वारा बालिकाओं को विधिक चेतना की जानकारी प्रदान की गई। विजयलक्ष्मी यादव ने सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों के विरुद्ध चेतना जागृत करने के लिए प्रोत्साहित किया । नारी निकेतन अधीक्षक डॉ शारदा देवी ने बताया कि इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता बलविंद्र सिंह यादव सहित अन्य स्टाफ वह बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Author picture

खबर

http://

Related Post