Bikaner Live

अनियमितताएं पाए जाने पर विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित…


बीकानेर, 09 मार्च। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 07 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि चोपड़ा कटला के पास, रानी बाजार स्थित शिवम् मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 8 से 9 मार्च तथा शिवबाड़ी रोड स्थित श्री मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 15 से 16 मार्च (2 दिन), सिटी डिस्पेंसरी नंबर 4 के पास स्थित श्री पवन मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 15 से 17 मार्च, लूणकरनसर स्थित श्रीमारोता मेडिकल एण्ड होलसेल एजेंसी का अनुज्ञापत्र 17 से 19 मार्च (3 दिन) के लिए, गांधी चौक, गंगा शहर स्थित श्री मेहाई मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 15 से 19 मार्च, दुलचासर श्रीडूंगरगढ़ स्थित श्री सतगुरु मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 17 से 21 मार्च (5 दिन) के लिए तथा भगत सिंह चौक खाजूवाला स्थित गौड मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 8 से 17 मार्च (10 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!