Bikaner Live

ऊर्जा मंत्री ने पूर्व राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी के निधन पर जताया शोक….


बीकानेर, 11 मार्च। बीकानेर पूर्व रियासत की राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी के निधन पर ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने शोक व्यक्त किया है। श्री भाटी ने कहा कि श्रीमती सुशीला कुमारी धर्म-कर्म और आध्यात्म की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने समाज सेवा के नए प्रतिमान स्थापित किए। उन्होंने उदीयमान खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर दिए। श्री भाटी ने कहा कि पूर्व राजमाता, आमजन से पूरी आत्मीयता से मिलती थी और बातचीत में अधिकतर राजस्थानी भाषा का ही उपयोग करती। उन्होंने बीकानेर की परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्री भाटी ने कहा कि श्रीमती सुशीला कुमारी का निधन बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!