Bikaner Live

राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक,.

बीकानेर । राजमाता साहब सुशीला कुमारी के निधन पर शहर भाजपा नेताओं ने गहरे दुःख के साथ भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति बताया है ।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य इत्यादि पदाधिकारियों ने कहा कि राजमाता जी एक विलक्षण प्रतिभा की धनी, धर्मपरायण,अनुशासन प्रिय, न्याय प्रिय गुणों से सज्जित देवी स्वरूपा व्यक्तित्व थीं । राजमाता साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन सेवा कार्यो के लिए समर्पित किया और अपने सेवा ट्रस्टों के माध्यम से रियासत के होनहार बच्चो, कलाकारों, खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन करती रही। उन्होंने जीवन पर्यन्त अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार, गरीबों के इलाज का खर्च आदि प्रदान करने जैसे पुनीत सेवा कार्य किए ।

पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि राजमाता ने धार्मिक संस्थानों में संस्कारों के पोषण, संतो के सम्मान का जीवन पर्यन्त ध्यान रखा। गौ शालाओं में गायों की सेवा , चारे पानी आदि की हमेशा चिंता की और जीवन पर्यन्त आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

सिंह ने कहा कि उपरोक्त सद्कार्यों के लिए बीकानेर की जनता उनको कभी नहीं भुला पाएगी।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!