Bikaner Live

ऊर्जा मंत्री ने पूर्व राजमाता को अर्पित की श्रद्धांजलि….


बीकानेर, 12 मार्च। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को पूर्व राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी की पार्थिव देह के समक्ष पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमती सुशीला कुमारी का निधन अत्यंत दुखद है। वे सदैव जरूरतमंद लोगों की मदद करती थी। उन्होंने कहा कि बीकानेर राजपरिवार का आमजन से गहरा जुड़ाव रहा है। महाराजा गंगा सिंह की दूरदर्शी सोच की बदौलत बीकानेर को गंगनहर मिली और यह पूरा क्षेत्र सरसब्ज हुआ। पूर्व महाराजा डॉ. करणी सिंह लंबे समय तक बीकानेर के सांसद रहे। उन्होंने हमेशा संसद में बीकानेर की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि उन्हें श्रीमती सुशीला कुमारी से कई बार मिलने का अवसर मिला। वे हमेशा आमजन से की भलाई से जुड़ी बात करती थी। उन्होंने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी और अन्य शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!