Bikaner Live

ब्रह्मक्षत्रीय खत्री महिला मंडल बीकानेर चुनाव संपन्न अध्यक्ष राधा भूत निर्वाचित….

बीकानेर 12 मार्च 2023 ब्रह्मक्षत्रीय खत्री महिला मंडल बीकानेर के अध्यक्ष पद हेतु आज श्री हिंगलाज माता मंदिर परिसर में चुनाव संपन्न करवाए गए!
खत्री समाज की महिलाओं ने महिला मंडल सदस्यों ने अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु हस्ताक्षरित पर्ची का उपयोग कर मतदान किया इस मतदान प्रक्रिया में कुल 94 मत डाले गए अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती राधा भूत को 72 मत प्राप्त हुए कृष्णा खत्री को 22 मत मिले मतों के आधार पर श्रीमती राधा भूत को ब्रह्म खत्री समाज महिला मंडल का नवनियुक्त अध्यक्ष घोषित किया गया! खत्री समाज की महिलाओं द्वारा महिला मंडल अध्यक्ष राधा भूत को माला पहना कर बधाई व शुभकामनाएं दी! श्रीमती राधा भूत द्वारा समाज व समाज की महिलाओं के लिए हर संभव कार्य करने का भरोसा दिलाया सभी महिलाओं को एक साथ एकजुट रहकर कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह भी किया!

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!