
जयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी का कॉर्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उनका निधन सोमवार देर रात जयपुर के एस. एम. एस. अस्पताल में हुआ। ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण यहां उनका उपचार बीते कुछ महीनों से चल रहा था।
ऐसी जानकारी मिल रही है कि कालवी का अंतिम संस्कार नागौर जिले के उनके पैतृक कालवी गांव मे मंगलवार 14 मार्च को दोपहर बाद किया जाएगा।














