Bikaner Live

जस्सुसर गेट में की दूध, घी, मसालों जांच

*शुद्ध के लिए युद्ध* :
*चल खाद्य प्रयोगशाला ने जस्सुसर गेट में की दूध, घी, मसालों जांच*
*बुधवार को उदासर पहुंचेगी चल प्रयोगशाला*

बीकानेर, 14, मार्च। मंगलवार को जस्सुसर गेट क्षेत्र में चल खाद्य प्रयोगशाला का शिविर लगाया गया जिसमें विश्लेषक इरफान भाटी ने दूध, घी, मिर्च, हल्दी और धनिया के 14 नमूनों की जांच की। जांच में सारे नमूनें पास हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि कोई भी आमजन चल प्रयोगशाला के पास जाकर अपने किसी संदिग्ध खाद्य की जांच करवा सकते हैं। बुधवार को उदासर, गुरुवार को नोखा तथा शुक्रवार को अम्बासर में चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आमजन अथवा व्यापरियों द्वारा लाए गए खाद्य नमूनों की जांच की जाएगी।
जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर के खाद्य विश्लेषक इंद्रजीत अरेटिया ने बताया कि मोबाइल लैब में प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा प्रारंभिक स्तर की खाद्य जांच की जाती है। आमजन को यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है।
DrAbrar Panwar Chiranjeevi Rajasthan Bikaner District Collector & Magistrate – Bikaner District Collector – Bikaner Food Safety and Standards Authority of India

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!