Bikaner Live

शहीद दिवस पर गुरुवार को निकाला जाएगा अहिंसा मार्च…


बीकानेर, 22 मार्च। शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय, उपखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर अहिंसा मार्च निकाला जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी पार्क में प्रातः 8.30 बजे से होगा। इसमें एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र व स्काउट गाइड, स्वयं सेवी संस्थाओं, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित स्कूली बच्चों द्वारा मार्च निकाला जाएगा। सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धाजंलि दी जाएगी। इस दौरान महात्मा गांधी और अन्य महापुरूषों के शांति व अहिंसा से जुड़े संदेशों का प्रदर्शन व महात्मा गांधी के भजन व देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!