Bikaner Live

नगर पालिका देशनोक को नीलामी से हुई 2.18 करोड़ रुपए की आय….


बीकानेर, 29 मार्च। नगर पालिका देशनोक को भोलेनाथ छात्रावास के पीछे स्थित भूमि की नीलामी प्रक्रिया के दौरान बुधवार को 2.18 करोड़ रुपए का राजस्व मिला।
देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा ने बताया कि इस दौरान 29 से 34 तक (6) व्यवासियक प्लाट एवं 36 से 40 तक (5) आवासीय प्लॉटों की नीलामी करके नगर पालिका ने 2.18 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया।
नीलामी में अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी, नायब तहसीलदार महावीर प्रसाद व वरिष्ठ पार्षद गंजानन्द स्वामी, जगदीश शर्मा, सहस्त्र किरण देपावत, रमेश कुमार उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि एडवोकेड गिरीश हिन्दुस्तानी, पार्षद प्रतिनिध सीए श्याम मून्धड़ा, श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह, अध्यक्ष मण्डलीय चारण महासभा भंवर दान चारण एवं मूलचन्द जोशी कार्यवाहक सहायक लेखाकार, नीलामी प्रभारी सुनील चौधरी व्यक्ति उपस्थित थे।
इस दौरान पंजाब नेशनल बैक की टीम द्वारा काउण्टर की सुविधा प्रदान की गई एवं ऋण देेने के सन्दर्भ में जानकारी दी गई।

Author picture

खबर

http://

Related Post