ड्रिप व फव्वारा सिंचाई पर मिलेगा अनुदान
कृषक इसके लिए 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन , 29 अगस्त को पीटीईटी की परीक्षा प्रस्तावित
हाथकरघा बुनकरों को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर, 14 जुलाई। हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय हाथकरघा पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रन्धक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा इन्हें प्रतिवर्ष नगद पुरस्कार दिए जाते हैं। इसी श्रंखला में इस वर्ष के पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए वही बुनकर पात्र होंगे जो पिछले 3 वर्षों से हाथकरघा पर बुनाई का कार्य कर रहे हैं तथा इस अवधि में पुरस्कार के लिए चयनित नहीं हुए हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र हाथकरघा बुनकर अपना आवेदन 31 अगस्त तक चौपड़ा कटला, रानी बाजर स्थित जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन फार्म भी यहीं उपलब्ध रहेंगे।

ड्रिप व फव्वारा सिंचाई पर मिलेगा अनुदान
कृषक इसके लिए 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
बीकानेर, 14 जुलाई। ड्रिप/फव्वारा सिंचाई योजना के तहत कृषकों से 15 अगस्त तक आवेदन लिये जायेंगे।
सहायक निदेशक उद्यान जयदीप दोगने ने बताया कि इच्छुक कृषकों से ई-मित्र के माध्यम से राजकिसान पोर्टल पर सूक्ष्म सिंचाई अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए 15 अगस्त तक आवेदन लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन हेतु जमाबंदी, नक्शा, गिरदावरी (जो छः माह से अधिक पुरानी न हो), खाते का बैंक विवरण, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, सादे कागज पर शपथ पत्र व संबधित विक्रेता या निर्माता का कोटेशन, पानी-मिट्टी की जांच रिपोर्ट, सिंचाई हेतु उर्जा स्त्रोत यथा बिजली का बिल, सोलर या डीजल इंजन का बिल तथा ड्रिप व मिनिस्ंिप्रकलर संयंत्र हेतु संयंत्र का डिजाइन ऑनलाईन आवेदन के साथ लगानी होगी।
सहायक निदेशक दोगने ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा निर्धारित की गई ईकाई लागत का सामान्य श्रेणी के कृषकों को 50 प्रतिशत व लघु व सीमान्त श्रेणी के कृषकों को 70 प्रतिशत तक अनुदान देय है। अनुदान राशि का भुगतान कृषक के नाम से दिये गये बैंक में विवरण के अनुसार कृषक के खाते में किया जावेगा।
दोगने ने बताया उद्यान विभाग द्वारा किसानों को ड्रिप सिंचाई, मिनी फव्वारा व फव्वारा सिंचाई को सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापित करने के लिए अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग ज्यादा से ज्यादा कृषकों को जल बचत की जानकारी देते हुए ड्रिप, मिनिस्प्रिंकलर लगाने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित कर रहा है। इस योजना से जिले में जल के अतिदोहन को रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया कि उपलब्ध सिंचाई जल का समुचित उपयोग करने से फल, सब्जी व फसलों का प्रति ईकाई उत्पादन बढाने के साथ कृषकों की आय में भी वृद्धि होगी।
—–
29 अगस्त को पीटीईटी की परीक्षा प्रस्तावित
बीकानेर, 14 जुलाई। अध्यापक बनने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिये खुशी खबर आई है। डूंगर महाविद्यालय की ओर से पीटीईटी 2021 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अगस्त को प्रस्तावित है।
परीक्षा समन्वयक डॉ जी पी सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग 2100 परीक्षा केन्द्रों पर साढ़े पांच लाख विद्यार्थी परीक्षा में शिरकत करेंगे। राज्य के 33 जिलों में स्थित 1429 बीएड महाविद्यालयों में दो वर्षीय बीएड व चार वर्षीय बीए-बीएड,बीएससी-बीएड प्रवेश हेतु यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड की सामान्य परिस्थितियां रही तो यह परीक्षा 29 अगस्त को ही आयोजित होगी।















