Bikaner Live

डॉ. कल्ला ने किया जिम हॉल का लोकार्पण

डॉ. कल्ला ने किया जिम हॉल का लोकार्पण
बीकानेर, 14 जुलाई। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को रंगाज फिजिकल इंस्टीट्यूट में नगर विकास न्यास और विधायक कोष से नवनिर्मित जिम हॉल व शौचालय का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर डॉ कल्ला ने कहा कि बीकानेर के अनेक खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र मे जिले का नाम रोशन किया है। युवाओं को इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है। परम्परागत रूप से खेले जाने वाले शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन और मस्तिष्क को भी तरोताजा रखते हैं। उन्होंने कहा कि रंगाज फिजिकल इंस्टीट्यूट बहुत पुरानी संस्था है। नया हॉल बनने से यहां की सुविधाओं में विस्तार होगा तथा खिलाड़ियों को अच्छा वातावरण मिल सकेगा।
इस दौरान नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, राम विनोद शर्मा, बजरंग सुथार, गणेश बोहरा, मंगल चंद रंगा, वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, हनुमान पुरोहित, शक्ति रत्न रंगा, अशोक व्यास, राजन यादव, नवरत्न व्यास आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!