*सांसों का कर्ज और पर्यावरण के प्रति अपना फर्ज हर इंसान को निभाना चाहिए -नरेश चूग*प्रकृति का अनुपम उपहार स्वरूप मानव को मिली ऑक्सीजन उसके हर पल हर क्षण सांस में ऑक्सीजन के रूप में मिलता रहता है कोरोना आपदा काल में यह बात हर इंसान समझ चुका है समय है पर्यावरण व प्रकृति के इस कर्ज को और अपने फर्ज को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने का !
आज स्टेट वूलन मिल स्थित शहरी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के सामने पंजाबी महासभा के अध्यक्ष नरेश चुग द्वारा पौधारोपण की श्रंखला में पौधारोपण किया गया यहां पर नीम ; बक्केन ; कचनार के पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाए गए कार्यक्रम में शहरी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से डॉक्टर रेखा श्रीवास्तव मेडिकल ऑफिसर डॉ पी के सरीन व श्रीमती शशि चुग नेशन फर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन की संरक्षिका रितु मित्तल बीछवाल उद्योग संघ के उपाध्यक्ष पवन चांडक ; स्टेट वूलन मिल कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ढिल्लों प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के स्टाफ के साथ-साथ राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सदस्य पंकज कंसल व दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे ! नरेश चूग द्वारा बीकानेर शहर को हरा-भरा करने के लिए 10;000 पौधे का लक्ष्य रखा गया है पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं! पौधों को रखरखाव संभालने की जिम्मेदारी संस्था व लगवाने वाले की जिम्मेदारी के साथ पौधारोपण किया जा रहा है और यह पौधारोपण आने वाले कई दिनों तक चलता रहेगा!















