
बीकानेर 04.04.2023 ब्रह्मक्षत्रीय खत्री समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता के जन्मोत्सव पर लाल गुफा रोड हिंगलाज माता मंदिर में हवन किया गया और पूरे ब्रह्मक्षत्रिय खत्री समाज का महाप्रसाद का प्रोग्राम भी रखा गया
जय मां हिंगलाज ????

मां हिंगलाज के जन्म उत्सव कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से सूरत से पधारे माया केतन जी छूंछा जिनकी तरफ से आज बीकानेर हिंगलाज माता मंदिर में भोजन प्रसादी का प्रोग्राम था। इसलिए बीकानेर खत्री महिला मंडल की तरफ से उनका बहुमान साड़ी व शॉल ओढ़ाकर किया गया !
कार्यक्रम में बीकानेर से खत्री समाज के गणमान्य पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे! हवन पूजा पाठ का कार्यक्रम कर प्रसाद का ग्रहण समाज के सभी भाई बंधुओं ने किया! कार्यक्रम को सफल बनाने में खत्री महिला मंडल की महिला सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा















