Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय कला दिवस पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का होगा आयोजन

बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय कला दिवस पर महारानी सुदर्शना कला दीर्घा, स्टेशन रोड पर शनिवार से आर्ट एंड स्पेस संस्था द्वारा दो दिवसीय स्पंदन चित्र कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
चित्रकार कैलाश गहलोत ने बताया कि 15 व 16 अप्रैल को आयोजित इस दो दिवसीय “स्पंदन” चित्रकला प्रदर्शनी में अनेको हृदय स्पर्शी चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे जबकि भाजपा के संस्कृति व पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनीष पारीक अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
प्रदर्शनी प्रातः 11.00 बजे से आरंभ होकर सायं 6.00 बजे तक रहेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!