

महिला पतंजलि ने कोलायत तहसील में दिया स्वास्थ्य , स्वदेशी भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि के साथ ही समरसता का संदेश दिया
कोलायत तहसील प्रभारी माता मल्ला जी की नियमित योग कक्षा में महिला पतंजलि योग समिति की सम्मानित राज्य प्रभारी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्या बहन सुनीता जी गुर्जर एवं जिला प्रभारी बहन डॉ उमा जी शर्मा का कोलायत तहसील में प्रवास। जिला सोशल मीडिया प्रभारी इंदु शर्मा ने बताया कि साठ वर्षीय तहसील प्रभारी मल्ला देवी पंद्रह वर्षों से नियमित योग करके खुद स्वस्थ्य रहकर घर घर जाकर असाध्य रोगियों को योग करवाती है।
सुनीता जी ने योग का मह्त्व व आयुर्वेद का मह्त्व बताते हुए बताया कि नियमित योग करके स्वस्थ्य रह सकते हैं एवं उमा जी ने आसन ,व्यायाम और योग करवाया । महिलाओ ने अपने रोगों को ठीक करने के उपाय जाने और खासा उत्साह रहा
महिला पतंजलि के द्वारा मल्ला देवी को सम्मानित किया गया ।मनीषा को तहसील महामंत्री व पूजा जी को युवती प्रभारी का दायित्व दिया गया व नियमित योग करने व करवाने का संकल्प दिलवाया
कविता ,गोमती, कंचन,श्याम जी,ओम जी अरुण जी आदि का शिविर के सफल आयोजन में सहयोग रहा। सभी का आभार एवं अभिनंदन।












