Bikaner Live

छोटे स्कूली बच्चों ने पृथ्वी पर अधिकाधिक पौधे लगाकर प्राकृतिक संतुलन बनाने का दिया संदेश

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित शौर्य किड स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने वृंदावन पार्क में पौधे लगाकर पृथ्वी पर अधिकाधिक पौधारोपण द्वारा प्राकृतिक संतुलन बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीलम शेखावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस की थीम के अनुसार पृथ्वी के इकोसिस्टम के संरक्षण के संदेश के साथ शौर्य किड विद्यालय के नन्हे बच्चो द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विश्व भर में प्राकृतिक असुंतलन, बढ़ते तापमान, आधुनिकता के नाम पर अघोषित वृक्षों की कटाई के कारण उपजे पृथ्वी पारिस्थितिक संकट को जनजागरण के साथ प्रत्येक नागरिकों के लिए अब कर्तव्य के पालन का समय आ गया है।

इस अवसर पर श्रीमती करुणा गुप्ता, योगिता, पार्वती प्रजापत, पार्षद संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!