Bikaner Live

आखातीज पर सुरक्षित पतंग उड़ाने का संदेश दिया शौर्य किड स्कूल के बच्चों ने…

बीकानेर। नगर के 536वें स्थापना दिवस पर जयनारायण व्यास नगर के शौर्य किड स्कूल के विद्यार्थियों ने बीकानेर हैप्पी बर्थ डे के संदेश के साथ सुरक्षित पतंगबाजी उड़ाने का संदेश दिया है।

व्यास कॉलोनी के सेक्टर चार स्थित वृंदावन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका नीलम शेखावत ने बताया कि बीकानेर स्थापना दिवस पर उड़ने वाली पतंग को युवा सुरक्षित रूप से उड़ाए, सड़कों पर न भागे, चीनी मांझे के उपयोग से बचें, यह मांझा जानलेवा है, पक्षियों के साथ सड़क पर चल रहे दो पहिया वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा बन जाता है।

इस अवसर पर योगिता शर्मा, पार्वती प्रजापत, करुणा गुप्ता, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, पार्षद संजय गुप्ता, दिनेश महर्षि समेत आम नागरिक उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!