Bikaner Live

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के  महापडाव के पांचवे  दिन सरकार एवं महासंघ के बीच हुई वार्ता…
soni

जयपुर दिनांक 21 अप्रैल 2023 राजस्थान राज्य मंत्रालयिक महासंघ  एवं सरकार के बीच आज सचिवालय स्थित अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अखिल अरोड़ा से उनके कक्ष में जिन प्रमुख मांगो को लेकर सामुहिक अवकाश के चलते महापडाव डाला गया है पर मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी एवं उनके प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा हुई, जिसमें संवर्ग के पदौन्नती के प्रथम पद वरिष्ठ सहायक की ग्रेडपे  2800 को विलोपित कर 3600 किया जाना, कनिष्ठ सहायक का प्रांरभिक वेतनमान जो वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2013 में 25500 किया था उसे विगत वसुंधरा सरकार द्वारा वापस ले लिया उसे पुनः बहाल किया जावे, वरिष्ठ सहायक के पदौन्नती के पदो के प्रतिशत को 24% से बढ़ा कर 30% किया जावे। समकक्ष संवर्गो की भांति कनिष्ठ सहायक की भर्ती की योग्यता स्नातक किया जावे। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के केडर रिव्यू के  पश्चात पदों का नोटिफिकेशन जारी किया जाना एंव जिला स्थानांतरण पर लगी रोक को हटाया जावे सहित अन्य सभी मांगो पर द्विपक्षीय वार्ता हुई प्रदेशाध्यक्ष  राजसिंह चौधरी एवं राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंभु सिंह राठौड़ ने बताया कि द्विपक्षीय वार्ता  के प्रथम दौर में  वित्त सचिव ने मांगो पर शीघ्र परिक्षण के लिए शासन सचिव वित्त  बजट रोहित गुप्ता को निर्देशित कर रिपोर्ट सौपने को कहाँ  प्रदेश टिब्युनल चैयरमेन कमलेश शर्मा ने कहाँ कि जब तक सरकार वित्तीय मांगो के आदेश जारी नहीं करेगी तब तक प्रदेश भर के 50 हजार मंत्रालयिक कर्मचारी सामुहिक अवकाश पर रहते हुए महापडाव जारी रहेगा। जयपुर जिला अध्यक्ष मुकेश मुदगल  एवं जिला समन्वयक अशोक चौधरी ने कहाँ कि इस महापडाव में आज पुलिस विभाग से जुड़े मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ  विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी भी संपत सिंह एवं वरूण शर्मा के नेतृत्व में शामिल हुए। महापड़ाव को महासंघ के भीकाराम चौधरी, संरक्षक, वीरेंद्र दाधीच ,प्रदेश महामंत्री, जितेंद्र सिंह राठौड़ एवं विजय सिंह राजावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यतेंद्र सिंह चौहान ,प्रदेश कोषाध्यक्ष ,अमित जैमन ,प्रदेश संयुक्त महामंत्री ,अशोक निठारवाल प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज, शंकर लाल शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष आयुर्वेद ,बाबूलाल शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष आर्थिक एवं सांक्षख्यिकी, राजू सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विधि एवं वादकरण ,गोविंद राम भाटी ,प्रदेशाध्यक्ष महिलाएं बाल विकास, वेद प्रकाश तिवारी ,प्रदेशाध्यक्ष पंजीयन एवं मुद्रांक तथा बृजेश कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भू प्रबंधन विभाग जगदीश चौधरी सुरेंद्र मीणा जयपुर जिलों के जिलाध्यक्ष दिनेश स्वामी, चूरु, हनुमान प्रसाद शर्मा ,सवाई माधोपुर ,रामजी लाल मीणा ,कोटा ,राजेंद्र चौधरी ,बीकानेर, टील सिंह महेचा, बाड़मेर ,आनंद कुमार साद ,बीकानेर ,भुनेश शर्मा, सीकर, राकेश शर्मा, बारा , राकेश मोड़ ,चित्तौड़गढ़ ,ऋषि कुमार शर्मा ,धौलपुर ,गोपाल अवस्थी, धौलपुर,  नरसिंह शर्मा ,श्री माधोपुर ,राजेश नामा ,टोंक ,पुरषोत्तम टेलर ,जयपुर ,उमेश दाधीच ,चूरू ,सतवीर सिंह राजावत ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष करौली, नेत्र कमल मुद्गल ,भरतपुर ,लोकेश वशिष्ठ ,अलवर चंदन पंचोली, बूंदी, अविनाश पुंडरिक ने अपनी बात रखी।

बीकानेर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि बीकानेर जिले के सभी विभागों के बाबू सैंकड़ों की संख्या में जयपुर महापड़ाव में शिप्रा पथ मानसरोवर जयपुर में हर रोज भाग ले रहे हैं। अगले दो दिन अवकाश में प्रोबेशन व सेवानिवृत्ति के नजदीक वाले बाबू महासंघ को समर्थन देने जयपुर  जायेंगे। 

राजसिंह चौधरी

प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जयपुर।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!