Bikaner Live

ओम बन्ना का 69 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया- श्रद्धालु भक्तजनों ने काटा केक

बीकानेर । ओमबन्ना सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को ओम बन्ना के 69 वें जन्मदिन के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मंदिर के पुजारी सुरजाराम नायक ने बताया कि इस मौके पर केक काटा गया तथा आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। ओम बन्ना के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नागौर के कलाकारों के द्वारा जागरण आयोजित कर ओम बन्ना के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता दीपक पारीक, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, राजस्थानी भाषा फिल्मों के निर्माता- निर्देशक पूनम मोदी, कर्मचारी नेता राजकुमार जीनगर, समाजसेवी प्रेम सिंह चांडी, समाजसेवी मनोज कुमार मोदी, समाजसेवी सुशील यादव, अजय त्यागी, श्रीमती शांति देवी चौहान, दिनेश कुमार पांडे, सृष्टि सुथार, भंवरी देवी नायक, मनोरमा देवी नायक, कुशाल नायक,मदन सिंह, रणजीत सिंह, दिवान सिंह,के.कुमार आहूजा,मोहन कड़ेला सहित आदि मौजूद थे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!