Bikaner Live

भिड़ी दो गाड़ियां, एक व्यक्ति की मौत दूसरा घायल 

बीकानेर । नोखा के नागौर रोड बाइपास

पर गुरुवार को फॉच्र्यूनर गाड़ी व टैक्सी में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नोखा के राजकीय बागड़ी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार करके एक को बीकानेर रेफर किया गया। फॉच्र्यूनर ड्राइवर को जोधपुर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

नोखा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर चालक जोधपुर के रातानाडा निवासी हरमेश बवेजा व दूसरा व्यक्ति चरकड़ा गांव निवासी सत्यनारायण पुत्र खियाराम कुहार है। घटना की सूचना पर नोखा पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बारे में जानकारी जुटाई। चरकड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि सवाई सिंह, पार्षद अंकित तोषनीवाल भी थे। जोधपुर एस हॉस्पिटल से प्राप्त जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर ड्राइवर हरमेश की मौत हो गई। नोखा थाने के एएसआई राजूराम भी मौके पर पहुंचे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!