Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ 14 मई को रक्तदान शिविर, तैयारियों में जुटे युवा

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

– समाजसेवी एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता रहे स्वर्गीय जेठाराम जाखड़ की द्वितीय पुण्यतिथि पर 14 मई को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास स्थित नागरिक विकास परिषद भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। भवन में सुबह 9 बजे शिविर का उद्घाटन किया जाएगा तथा 3 बजे तक रक्तवीर रक्तदान कर सकेंगे। जाखड़ परिवार तथा युवा टीम द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है। युवा सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश जाखड़ ने बताया कि युवाओं द्वारा क्षेत्र के लोगों से जरूरतमंदो के लिए रक्तदान करने की अपील के साथ प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!