
बीकानेर रेंज में सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों में वांछित अपराधियों एवं पूर्व में चालानशुदा अपराधियों के विरूद्ध दिनांक 14.05.2023 को की गई कार्यवाही
रिपोर्ट -रौनक जैन बीकानेर
श्रीमान् महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशन एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा, के पर्यवेक्षण में बीकानेर रेंज के अधीनस्थ जिला बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं पूर्व में सम्पत्ति सम्बन्धी प्रकरणों में चालानशुदा अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी हेतु एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर ओम प्रकाश ने बताया कि रेंज के समस्त जिला पुलिस अधीक्षक को थानावार अपराधियों की सूचियां तैयार करने एवं उनकी धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। सभी जिला पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर अपराधियों की सूची तथा रेड टीमें एवं रूट्स तैयार कर उन्हें अन्तिम रूप दिया जाकर दिनांक 14.05.2023 को कार्यवाही की गई।
ऑपरेषन के दौरान की गई कार्यवाही
रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 2080 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 465 से अधिक टीमों द्वारा कुल 1498 स्थानों पर दबिष दी गई।
रेंज में कुल 346 सम्पत्ति सम्बन्धी प्रकरणों में वांछित अपराधियों में से 109 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
पूर्व में सम्पत्ति सम्बन्धी प्रकरणों में कुल 5208 चालानशुदा अपराधियों में से 397 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।















