Bikaner Live

विशाल निशुल्क सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर परामर्श शिविर – श्रीमती किशन देवी पूनमचंद सुथार मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा

बीकानेर 18 मई 2023 श्रीमती किशन देवी पूनमचंद सुथार मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 19 मई 2023 को एक विशाल निशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन नई सब्जी मंडी के पास शिव धर्म कांटे के पास वाली गली ओम नगर पूगल रोड बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा परामर्श निशुल्क रहेगा साथ में ही निशुल्क जांच बीपी शुगर ईसीजी वजन जांच भी किया जाएगा शिविर आयोजन बीकानेर के प्रसिद्ध कार्डियोवैस्कुलर सर्जन जय किशन सुथार ओपीडी सेवाएं द्वारा आयोजित किया जा रहा है! निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के मैनेजर सचिन सुथार नर्सिंग ऑफिसर
श्रवण जाट चाडी ने बताया जांच शिविर में रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर
78785 23680 पर कराया जा सकता है!शिवदयाल सुथार गोविंद राम सुथार ने बताया की डॉक्टर जयकिशन सुथार( हृदय चिकित्सक )के साथ-साथ डॉ गौरव माथुर ( हृदय रोग विशेषज्ञ )डॉ मीनाक्षी पुरोहित( शिशु रोग विशेषज्ञ) डॉ गिरीश तवर( वरिष्ठ दर्द रोग विशेषज्ञ ) डॉ अशोक कुमार( गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ )
डॉक्टर सागर पंचारिया( फिजियोथैरेपिस्ट) डॉक्टर निशांत वर्मा( गैस्ट्रो एंड रो चिकित्सक )डॉ अमिताभ सुथार ( हड्डी रोग विशेषज्ञ )डॉक्टर इमरान पठान( स्किन प्लास्टिक सर्जन विशेषज्ञ) डॉक्टर राजकुमार कल्ला ( दंत रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर जेसनाथ जाखड़( दंत रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर अखिलेश शेखावत( जनरल सर्जन) शिविर में सेवाएं देंगे!

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!