Bikaner Live

प्रसार का जनसंपर्क सम्मान समारोह 30 को
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर होगा आयोजन…


बीकानेर, 24 मई। प्रदेश के जनसंपर्क अधिकारियों के संगठन पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) की बीकानेर इकाई द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 30 मई को जनसंपर्क सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्रसार के प्रदेश उपाध्यक्ष (क्षेत्रीय) हरि शंकर आचार्य ने बताया कि सूचना केंद्र परिसर में सायं 5:30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभाग के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्व. घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड विभाग के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक राजकुमार पारीक तथा स्व. किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक प्रभात गोस्वामी को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रसार द्वारा प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को जनसंपर्क दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। अब 30 मई को इसका आयोजन होगा।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!