Bikaner Live

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए हर कार्यालय में नियुक्त किया जाएगा नोडल अधिकारी
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने दिए निर्देश

बीकानेर, 26 मई। डेंगू ,मलेरिया सहित विभिन्न मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए जिले के सभी कार्यालयों में एक -एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के संबंध में गठित अंतर विभागीय समन्वय समिति की शुक्रवार को आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए । जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यालय अध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके संस्थान व संस्थान परिसर में रखे कूलर, गमले, परिण्डे ,मटके टंकियां आदि की प्रत्येक सोमवार को सफाई हो। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के लिए अंतर विभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग घर-घर सर्वे तथा एंटोंमोलॉजिकल सर्वे के साथ-साथ एंटी लार्वल और एंटी एडल्ट गतिविधियां करें ,साथ ही महंगाई राहत शिविरों में लारवा प्रदर्शन के माध्यम से भी आमजन को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाए। जिला कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी केंद्रों आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार गतिविधियां करवाएं। स्कूलें खुलने के पश्चात विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में इस संबंध में जागरूक किया जाए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि मानसून से पहले मौसमी बीमारियों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए पर्याप्त समय है, इसका उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को सोर्स रिडक्शन, एंटी लार्वल और एंटी एडल्ट गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके । जिला कलेक्टर ने जिले के समस्त औद्योगिक परिसरों में भी आईईसी व अन्य एक्टिविटीज के निर्देश दिए.
महामारी विशेषज्ञ (एपीडमोलोजिस्ट) नीलम प्रताप सिंह ने मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के,अतिरिक्त प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज डॉ सुरेंद्र वर्मा, डिप्टी सीएमएचओ डा लोकेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी राजेश पुरोहित, एडीओ सुनील बोड़ा, चिकित्सा विभाग के आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!