Bikaner Live

नेहरू युवा केंद्र का युवा उत्सव
युवा विकसित भारत का संकल्प लें

बीकानेर 30 मई
नेहरू युवा केंद्र बीकानेर और जिला प्रशासन बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राजकीय डूंगर महाविधालय के प्रताप सभागार में युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नोखा के विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित पंच प्रण और विकसित भारत का लक्ष्य 2047 के बारे में जानकारी साझा की साथ ही देश निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ.सुरेंद्रसिंह शेखावत ने युवाओं को 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य तथा नागरिक कर्तव्य पर अपनी बात रखते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
केरियर काउंसलर चंद्रशेखर श्री माली ने संबोधित करते हुए युवाओं को सफलता की राह पर चलने की बात कही और युवाओं को केरियर गाइड के बारे में जानकारी दी।
डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य इंद्र सिंह जी राजपुरोहित ने युवाओं को संबोधित करते हुए छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल ,कला, सांस्कृतिक कार्यक्रम में जुड़ने की बात कही।
नेहरू युवा केंद्र की जिला अधिकारी रूबीपालने सभी का आभार व्यक्त किया बताया की नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी,भाषण प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम वीना जोशी, द्वितीय पलक सारस्वत, और तृतीय शैली गहलोत ने स्थान प्राप्त किया।
कविता लेखन में प्रथम जितेंद्र नायक,द्वितीय अनीशा विश्नोई, तृतीय अरविंद ने स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह मोबाइल फोटोग्राफी में प्रथम शीशपाल सुथार, द्वितीय अशोक कुमार, और तृतीय नरसी राम ने स्थान प्राप्त किया ।चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम मुदित,द्वितीय पलक और तृतीय सुनील मेघवाल ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम विशाल कुमार,द्वितीय ऋषि कुमावत और प्रत्यय कृष्ण गोपाल ने प्राप्त कियाकरने वालों को नगद पुरस्कार स्मृति चिन्ह दिया गया।
स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रतीक चिन्ह,प्राइज नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया गया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के छोटू राम पुनिया,एडवोकेट जगदीश रेहन, एडवोकेट चंद्र प्रकाश मेघवाल, मनोहर सिंह भाटी,जुगल राजस्थानी, राजू गोदारा,प्रेम सिंह,दीपेश सिंह,सुनील माहर सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा व महावीर जालप ने मिलकर किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!