Bikaner Live

महिला अधिकारिता विभाग आयुक्त ने किया कार्यालय का निरीक्षण, विभागीय कार्यों की समीक्षा
प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का किया निरीक्षण…
soni


बीकानेर, 1 जून। महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने गुरुवार को विभागीय कार्यालय का निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति समीक्षा की।
उपनिदेशक मेघारतन ने बताया कि आयुक्त ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान और महंगाई राहत के तहत उदासर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और ‘महिला सशक्तिकरण की ओर बढते कदम‘ पुस्तिका का विमोचन किया। शिविर स्थल पर बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। नवजात बेटी की मां को सहजन पौधा व जिला कलक्टर द्वारा जारी बधाई संदेश प्रदान किया। वहीं प्रवेशोत्सव एवं अन्नप्राशन का आयोजन हुआ तथा उड़ान योजना के तहत सैनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।
इस अवसर पर शांति मैत्री मिशन संस्था द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साबुन का वितरण किया गया। सरपंच विरेन्द्र सिंह ने स्वागत किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और विभागीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, विकास अधिकारी दिनेशचन्द्र मिश्रा, प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी तथा महिला पर्यवेक्षक मन्जीत कौर आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!