Bikaner Live

10वीं में महिला मंडल स्कूल के विद्यार्थियों का परचम…

बीकानेर। श्री बीकानेर महिला मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
हर साल की भांति इस बार भी श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं में अपना परचम लहराया। शाला निदेशक गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शाला के विद्यार्थियों जैसमिन जेना 80.50%, खुशी मोदी 73.17% एवं एंजलिना 70.83% अंक हासिल किए। राठौड़ ने बताया कि विद्यालय में लगातार चल रही टेस्ट सीरीज, मैनेजमेंट एवं शिक्षिको की मेहनत के चलते एकबार फिर परिणाम शानदार रहा। राठौड़ ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Author picture

खबर

http://

Related Post