Bikaner Live

“दो स्थानों पर होंगे स्वर्णकार समाज के चुनाव”

पांच प्रत्याशी है मैदान में

बीकानेर के मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद के लिए 11 जून को होने वाले चुनावों को लेकर चुनाव कार्यसमिति की विशेष बैठक शनिवार को रानीबाजार स्थित मैढ़ स्वर्णकार भवन में बने अस्थाई कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यसमिति के सचिव कैलाश डांवर ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उक्त चुनाव दो स्थानों पर होंगे। इसके लिए एक मतदान केन्द्र बीकानेर में जस्सूसर गेट क्षेत्र और दूसरा मतदान केन्द्र गंगाशहर में नोखा रोड क्षेत्र में उपलब्ध स्थान पर बनाया जाएगा।
मतदान का समय प्रातः आठ बजे से सांय पांच बजे तक रहेगा।

डांवर ने बताया कि चुनाव कार्यसमिति का मुख्य कार्यालय रानीबाजार के मैढ़ स्वर्णकार भवन में ही रहेगा तथा मतदान के पश्चात मतगणना भी मैढ़ स्वर्णकार भवन में ही होगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!