Bikaner Live

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की सूर्यवंशी रजनी कालड़ा बनी बीकानेर पूर्व विधानसभा की महिला अध्यक्षा…

बीकानेर (राज.), 05 जून। पूरे भारतवर्ष में अरोड़ा, खत्री, भाटिया, सूद, खुखरायण, ब्रह्मखत्रिय, पंजाबी और सिंधियों के लिए कार्य करने वाले अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा ने संगठन के प्रदेश प्रभारी सूर्यवंशी सुमित सुखीजा के परामर्श पर प्रदेश सचिव सूर्यवंशी डॉ० राजेश अरोड़ा की सहमति से बीकानेर निवासी सूर्यवंशी रजनी कालड़ा को संगठन के प्रति समर्पण, कर्मठता, लग्न एवं मेहनत को देखते हुए बीकानेर पूर्व विधानसभा महिला अध्यक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है।
नवनियुक्त महिला विधानसभा अध्यक्षा को अपने विधानसभा की महिला कार्यकारिणी का गठन करना होगा व उन्हें संगठन और समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित करना होगा तथा संगठन की रितियों और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।
अपनी नियुक्ति पर सूर्यवंशी रजनी कालड़ा ने संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूर्यवंशी साहिबदयाल वधवा तथा राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा का धन्यवाद किया तथा विश्वास दिलाया कि संगठन ने जिस विश्वास से उन्हें यह जिम्मेवारी दी है उसे सब की उम्मीदों से भी अच्छा कार्य करके निभाने का कार्य करूंगी।

विधानसभा अध्यक्षा की नियुक्ति का ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के जिला प्रभारी सूर्यवंशी अतुल ढींगड़ा, जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी भवनेश ग्रोवर, जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी नरेंद्र भटेजा, जिला महिला अध्यक्षा श्रीमती नमिता सेठी, जिला सेनानायक जितेंद्र जसूजा, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी डॉ हरीश रहेजा, सूर्यवंशी हरिओम सहगल, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी राजेश सिडाना, विधानसभा महिला अध्यक्षा श्रीमती शिमला मेहंदीरत्ता, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी कुलदीप कटारिया, , विधानसभा अध्यक्ष सूर्यवंशी सुनील मेहंदीरत्ता, विधानसभा प्रभारी सूर्यवंशी अनिल गक्खड़, विधानसभा अरूट सेना सेनानायक सूर्यवंशी ललित भटेजा ने नवनियुक्त विधानसभा महिला अध्यक्षा को बधाई दी और संगठन के लिए अच्छा कार्य करने की शुभकामनाएं दी।

जारीकर्ता :
सूर्यवंशी सुमित सुखीजा (राजस्थान प्रदेश प्रभारी) मोबाइल नंबर 9414509609
ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी, भारत राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 9254056789

Author picture

खबर

http://

Related Post