Bikaner Live

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए दी कुर्सियां- भामाशाह रचना चौधरी द्वारा….


बीकानेर, 6 जून। बाल विकास परियोजना (शहर) के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए मंगलवार को भामाशाह रचना चौधरी द्वारा 83 कुर्सियां दी गई।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शक्ति सिंह कच्छावा ने कहा कि भामाशाह द्वारा दिया गया सहयोग सराहनीय है। इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। इसके लिए उन्होंने भामाशाह का आभार प्रकट किया।
इस दौरान श्याम सिंह हाडला, महिला पर्यवेक्षक सुषमा, नीतू तिवाड़ी, कल्पना स्वामी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरि/जोशी

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!