Bikaner Live

भोपाल में श्रीडूगरगढ़ के खिलाडियों ने जीता सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल

बेसबॉल सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित जूनियर राष्ट्रस्तरीय बेसबॉल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान बॉयज टीम ने सिल्वर मेडल व गर्ल्स टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। स्टार क्लब श्रीडूंगरगढ़ के मैनेजर गोपी पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टार क्लब से बॉयज टीम में 6 लड़के किशन पूनिया, परेम सुख ज्यानी, कमलेश, सुजल, जयंत, मुकेश तथा गर्ल्स टीम में 4 लड़कियां पुष्पा सिद्ध, आशा सुथार, कोमल, अंकिता लेघा टीम में शामिल रहे। राजस्थान बॉयज टीम कोच मोहन पूनिया महिला टीम कोच प्रियंका लेघा तथा राजस्थान टीम मैनेजर कृष्णावतार सुधार रहे यह तीनों भी स्टार क्लब से है। ऑल इंडिया बेस्ट पिचर अवार्ड भी श्रीडूंगरगढ़ के किशन पूनिया ने अपने नाम किया। स्टार क्लब कोच महेश भाटी, अखिलेश मेघवाल व अन्य खिलाड़ियों ने बधाईयां दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!