मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष पद चुनाव तैयारियां जोरों पर इन जगह 2 पर होगी वोटिंग
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों में कार्य समिति लगी हुई हे कार्य समिति के महासचिव कैलाश डांवर ने बताया कि दो जगह वोट देने की व्यवस्था की गई है जिनके नजदीक बूथ रहेगा वो वहां वोट कर सकेगा डावर बताया गया कि दो जगह पर चुनाव होंगे इसमें एक जगह गंगाशहर तेरापंथ भवन तय की गई है तो वहीं दूसरी जगह गजनेर रोड जाट धर्मशाला की गई है।

आज दिनांक 07 जून 2023 को श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आगामी अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए मतदान स्थल व मतगणना स्थल की घोषणा कर दी गई है। समस्त मतदान व मतगणना प्रक्रिया निम्न प्रकार से है-:
मतदान दिनांक:- 11 जून 2023, रविवार मतदान समय:- प्रातः 08:00 बजे से सांध्य 05:00 बजे तका मतदान केन्द्र
1. तेरापंथ भवन परिसर, गंगाशहर बीकानेर
2. जाट धर्मशाला परिसर, जैसलमेर रोड, बीकानेर
मतगणना व चुनाव परिणाम स्थल
दिनांक 11 जून 2023 समय संख्या 06:00 बजे से स्थान:- श्री मैढ स्वर्णकार, भवन रानी बाजार, बीकानेर
कैलाश डांवर














