Bikaner Live

स्वैच्छिक रक्तदान 11 जून को मीरा शाखा भारत विकास परिषद द्वारा… रक्तदान कर महादान के भागीदार बने…

बीकानेर भारत विकास परिषद मीरा शाखा बीकानेर के तत्‍वावधान में 11 जून को रक्‍तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
मीरा शाखा की रीजनल सचिव शशि चुग, डॉ. दीप्ति वाहल रितु मित्‍तल ललिता कालरा, ने शिविर में अधिकाधिक रक्‍तदाताओं को शामिल होने की अपील की है।
मीरा शाखा की सचिव छवि गुप्‍ता के अनुसार, शिविर का आयोजन सुबह साढे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक एक्‍स–रे गली स्थित संभव हॉस्‍पीटल में किया जाएगा।
रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है । जबकि इससे शरीर और स्वस्थ बनता है । ब्लड डोनेट करने के बाद 24 घंटे में वापस शरीर में उतना ही ब्लड बन जाता है । बशर्ते आप खानपान सही रखें । रक्तदान करते वक़्त आपके खून में पाँच तरह की जॉंच भी होती है ।
खून देने से आप तीन ज़िन्दगी बचा सकते है ।
इसलिए सब से अनुरोध है कि इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए लायें !

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!